गोरखपुर, जून 20 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज स्थित एक ईंट-भट्ठे में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। भट्ठा मालिक प्रेम आनंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, 17 जून की सुबह करीब 8:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर सूरज, उसकी मां सरोज और दो अन्य लोग भट्ठे पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने परिसर में बने मकान व अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की तथा कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...