ईंट भट्ठे पर मारपीट करने पर छह नामजद
बुलंदशहर, जून 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर लड़ूकी निवासी पप्पन पुत्र सूखा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह अपने दोनों पुत्रों पिंटू व मनोज के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता है। गुरुवार सुबह भट्ठे पर ईंट भराई का काम कर रहा था। तभी धनौरा निवासी मनीष पुत्र वीरेंद्र सिंह, प्रमोद पुत्र शेर सिंह, हरिश्चंद्र पुत्र जगदीश, विशाल पुत्र नेत्रपाल व वीरेंद्र के दो पुत्रों ने लाठी-डंडे,हाकी व सरिया से हमला कर दिया। जिसमें उसके दोनों पुत्रों को गंभीर चोटें आई। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठे पर मारपीट करने पर छह नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.