ईंट भट्ठे पर महिला मजदूर गम्भीर रूप से झुलसी
अयोध्या, मई 10 -- तारुन, संवाददाता। तारून थाना क्षेत्र अंतर्गत दांदूपुर धरमपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक महिला मजदूर अज्ञात कारणों से गम्भीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिये लखनऊ ले जाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रान्त के बलौदा बाजार जिला अंतर्गत थाना पलारी के घरघोल गांव निवासी हरिशंकर चंद्राकर पत्नी प्रीति चंद्राकर (25 वर्ष) सहित अन्य परिजनों के साथ ईंट भट्ठे पर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार की देर शाम प्रीति ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों से अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगा ली और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। यह देखकर भट्ठे पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। आग से वह गम्भीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद भट्ठा मालिक रामनाथ वर्मा तत्काल उसे इलाज के लिये निजी वाहन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.