ईंट भट्ठे पर मजदूर का शव रख मुआवजे की मांग की
मिर्जापुर, जून 23 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भरेहठा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार की शाम मजदूर का शव रखकर परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंची सीओ चुनार मंजरी राव ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया。
शव का पोस्टमार्टम चुनार के भरेहठा गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र चौहान गांव के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह बीते शनिवार को ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को ट्रैक्टर से लेकर उनके घर पहुंचाने जमालपुर गया था। वहां ट्रैक्टर खराब हो गया। साथ में जा रहे दूसरे ट्रैक्टर पर जितेंद्र सवार हो गया। कुछ दूर पहुंचते ही जमालपुर के घसरौड़ी गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.