बागपत, अप्रैल 14 -- थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित समशेर पुत्र सलीमुद्दीन निवासी गांव हाजीपुर (सहारनपुर) हाल निवासी सुल्तानपुर हटाना के अनुसार वह अपने साथियों के साथ ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में समशेर व उसके साथी तौसीम को गंभीर चोटें आईं, जबकि मोमिन भी घायल हो गया। घायलों को पहले बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर तौसीम को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.