प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर झींगुर निवासी 40 वर्षीय जीतलाल गौतम ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करने बलिया गया था। सोमवार शाम बाघराय निवासी लेबर ठेकेदार नोखेलाल, जीतलाल का शव लेकर घर पहुंच गया। बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने से जीतलाल की मौत हो गई। मृतक के बेटे करन गौतम ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उनकी हत्या की गई है। एसओ राधेबाबू ने बताया कि बलिया में मौत हुई है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...