मिर्जापुर, जनवरी 12 -- जिगना। खान अधिकारी जितेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार मझवां रामनगीना सिंह ने टीम के साथ सोमवार को जिगना के ईंट-भट्ठों पर छापेमारी की। छापेमारी में जेसीबी समेत आठ वाहन जब्त किए। 12 भट्ठा मालिकों से 30 लाख रुपए विनियमन शुक्ल वसूला गया। टीम की छापेमारी से क्षेत्र के ईंट-भट्ठा मालिकों में हड़कंप मच गया। शाम लगभग पांच बजे टीम ने जिगना के डड़वा-पकसेड़ा, रामपुर हंसवार, बहुती मय चकचौरा, हरगढ़, गौरा गांव के ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक जेसीबी मशीन, ईंट लदे छह ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। साथ ही 12 भट्ठा मालिकों से 30 लाख विनियमन शुल्क भी जमा कराए। खान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विनियमन शुल्क जमा नहीं करने वाले भट्ठों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान भट्ठों...