बुलंदशहर, मई 25 -- स्याना। शनिवार देर शाम तहसील क्षेत्र के ग्राम कुचेसर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर प्रशासन ने छापेमारी की। कार्रवाई से क्षेत्र के ईंट-भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम कुचेसर स्थित चौधरी ब्रिक फील्ड की अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर शनिवार शाम प्रशासनिक टीम ने ईंट-भट्ठे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोयले से भरी ट्रॉलियां मिलीं। जबकि शासन के निर्देशानुसार ईंट-भट्ठों में बायोमास का प्रयोग अनिवार्य है। ऐसे में भट्ठे पर कोयले के प्रयोग की संभावना जताई जा रही है।जांच में यह भी सामने आया कि भट्ठे पर सीटीओ की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिना पर्यावरण मंजूरी चल रहा था ईंट-भट्ठा, आवेदन किया रद्द मौके पर चिमनी में कोर्ट होल, प्ल...