ईंट-भट्ठे पर गिरे अधेड़ की हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गांव निवासी 55 वर्षीय बड़े लाल मिश्रा मसवन गांव के ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता है। मंगलवार को वह अचानक ईंट भट्ठे पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। भट्ठे के मुंशी पिंटू तिवारी उसे सीएचसी कुंडा लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन घायल बड़े लाल को इलाज के लिए प्रयागराज ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: खेत में पानी लगाने गया युवक घायल मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.