ईंट-भट्ठे पर गया युवक लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पनवरिया रायगढ़ गांव निवासी राजाराम का बेटा छेदीलाल गौतम बदगवां गांव निवासी अपने बहनोई पुत्तीलाल गौतम के साथ फरवरी में अजमेर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। भट्ठा बंद होने पर एक जून को वह सियालदह एक्सप्रेस से घर के लिए चला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बताते हैं कि टूंडला के पहले यदमपुरा में ट्रेन रुकी तो वहीं पर उतरा तो लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगने पर लापता युवक के बहनोई पुत्तीलाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.