सासाराम, मार्च 9 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाईवे के किनारे डोईआ गांव के समीप एक ईंट भट्ठा पर कार्य कर रहे महिला मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। मृत महिला का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। इस संबंध में चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आज दिन सोमवार की सुबह 10:07 पर घायल अवस्था में एक महिला मजदूर को उसके पति द्वारा भर्ती कराया गया भर्ती करने के 10 मिनट बाद इलाज के दौरान महिला मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पति वहां से चुपके से फरार हो गया। पति द्वारा अस्पताल परिसर में महिला का नाम मुन्नी देवी के नाम से पर्ची कटाया गया है। शव के पास खडी मृतका के साथ कार्य कर रही कारी देवी ने बताया कि मृतका के हम चचेरी गौतमी हैं। रात्रि में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.