गुमला, मार्च 6 -- घाघरा।घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा निवासी जगबंधन उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में गढवा जिले के ऊंटारी थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर काम के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी की रात करीब नौ बजे काम के दौरान गिरने से जगबंधन उरांव को गंभीर चोट आईं और वह बेहोश हो गया।इसके बाद भट्ठा मालिक और मुंशी द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें जगबंधन से मिलने नहीं दिया गया और इलाज व दवा की सारी व्यवस्था मुंशी ही देखता रहा। परिजनों के दबाव बनाने पर तीन मार्च को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रात 11 बजे जगबंधन की मौत हो चुकी है। आरोप है कि मुंशी ने रात में ही अपने हस्ताक्षर पर शव को अस्पताल से निकल...