प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के भगवतगंज निवासी रामबाबू धुरिया, सुभाष मिश्र, धनसारी निवासी चन्दुल रामगंज बाजार स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि 22 मई की रात वे आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी भट्ठे का मिस्त्री और मुंशी वहां पहुंचे। उन्हें गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बिना मजदूरी दिए भगा दिया। शनिवार को पीड़ित मजदूरों ने जेठवारा थाने में मिस्त्री और मुंशी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ पंकज कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...