ईंट-भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत
मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के देवलासी गांव में शनिवार की शाम ईंट-भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। देर रात दोनों का शव गड्ढे से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के देवलासी गांव निवासी 14 वर्षीय अयान पुत्र बबलू गांव के ही साथी 12 वर्षीय अब्दुल कादिर पुत्र गुलाम मुस्तफा संग शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे घर से निकला। उसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर उनके परिजन परेशान हो गए। वे लापता बच्चों की गांव में तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए ग्रामीणों के साथ गांव के एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, जहां गड्ढे में पानी भरा था। वहीं, गड्ढे के किनारे लापता दोनों किशोरों के कपड़े और चप्पल मिले। तब ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दोनों बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.