सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- गंगोह थाना क्षेत्र के गांव जेहरा में बने एक ईंट भट्ठे की चिमनी को लेकर गंभीर खतरे की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। ग्रामीणों के एक समूह ने जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उनको दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में भट्ठे की चिमनी चकरोड़ मार्ग से मात्र 5-6 मीटर की दूरी पर बनाई गई है, जिससे आसपास आने-जाने वाले लोगों और किसानों की जान-माल को बड़ा खतरा बना हुआ है। शिकायत में बताया कि चिमनी कभी भी गिर सकती है या फट सकती है, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का उल्लंघन कर रहा है। न तो भट्ठे के चारों ओर हरित पट्टी बनाई गई है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.