पीलीभीत, मई 21 -- अमरिया। थाना परिसर में एसडीएम अमरिया एवं थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के ईंट भट्टा स्वामियों के साथ बैठक कर ईंट भट्टों के संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। एसडीएम मंयक गोस्वामी ने सभी भट्टा स्वामियों को निर्देशित किया कि वे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों एवं शासन के जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। विशेष रूप से वायु प्रदूषण नियंत्रण, निर्धारित ईंधन के उपयोग, पर्यावरणीय स्वीकृतियों तथा श्रमिक सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। थानाध्यक्ष अमरिया ने निर्देश दिए कि ईंट भट्टों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, ओवरलोडिंग, बालश्रम अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- उद्यमियों की ...