दुमका, अप्रैल 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट-चरकापाथर के शिवजी साह ने इसी थाना के माथाकेशो गांव के राजीव झा, उसकी पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र पल्लो झा पर ईंट भट्ठा से ईंट चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि वह 5-7 बर्ष पूर्व चिहुंटिया -कोठियाटीकर गांव के समीप ईंट भट्ठा लगाया है। उस भट्ठा में ईंट रखा हुआ था। बीते 27 फरवरी 2026 को उक्त आरोपियों ने मिलकर उसके ईंट भट्ठा से दो ट्रैक्टर ईंट चुरा ले गया। तीसरा ट्रैक्टर में ईंट लोड कर रहा था कि इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई। तभी वह अपने बड़े बेटे संतोष कुमार साह को ईंट भट्ठा पर भेजा तो देखा कि उक्त आरोपी ट्रैक्टर में ईंट भट्ठा से ईंट लोड कर करा है।पूछताछ करने पर उक्त आरोपीयों ने गाली गलौज व धक्का मुक्की करते हुए भगा दिया और आरोपी मुन्नी देवी न...