सासाराम, फरवरी 26 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। बिक्रमगंज, दावथ एवं सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच के दौरान पाया गया कि मीटर से पूर्व सर्विस तार में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़कर तथा मीटर बाइपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। इस मामले में प्रखंड दावथ के परमडीह निवासी एवं ईंट भट्ठा संचालक राजेश कुमार पिता राम पूजन सिंह पर 22776, बिक्रमगंज प्रखंड के धनगाई निवासी हरिचंद्र सिंह पिता रामाशीष सिंह पर 17077 तथा सूर्यपुरा निवासी मनवासी कुंवर पति स्व. लख सिंह पर 16588 की दंडात्मक राशि अधिरोपित की गई है। तीनों मामलों में मीटर बाइपास किए जाने के कारण वास्तविक मीटर रीडिंग बाधित ह...