बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- ईंट भट्ठा संचालकों को राहत, लागू हुई एकमुश्त समाधान योजना, ब्याज होगा माफ खान एवं भूतत्व विभाग की पहल, 21 सितंबर से 20 दिसंबर तक मिलेगा योजना का लाभ 2024-25 या उससे पूर्व के बकायेदारों को केवल मूल राशि जमा करने पर मिलेगी मुकदमों से मुक्ति शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले के ईंट भट्ठा मालिकों और बकायेदारों के लिए खान एवं भूतत्व विभाग (पटना) और जिला खनन कार्यालय (शेखपुरा) ने एक बड़ी राहत दी है।

योजना की विशेषताएँ ईंट भट्ठा संचालकों को मुकदमों और बकाये के बोझ से मुक्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले में एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। जिला खनिज विकास पदाधिकारी सचिन प्रकाश ने बताया कि महत्वपूर्ण योजना 21 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। विशेष छूट उन ईंट भट्ठा सं...