दरभंगा, जुलाई 21 -- लहेरियासराय। एससी-एसटी थाने में ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ उनके ही मजदूर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मब्बी थाना क्षेत्र के गनौली निवासी छोटे पासवान ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि पिछले दो साल से भट्ठा मालिक अनिल सिंह व प्रिंस सिंह के पार्टनरशिप में चल रहे भट्ठे में मजदूरी करता था। उन्होंने छह सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से 34 दिन काम किया। इसका हिसाब 20 हजार 400 रुपये होता था। मलिक ने 15 हजार रुपये अग्रिम दिये थे। इसके बाद 5400 रुपये शेष बच गया था। जब वे मजदूरी का रुपया मांगने गए तो मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के तेहवाड़ा निवासी भट्ठा मालिक अनिल सिंह, उनका पुत्र बाला सिंह व बेनीबाद थाना क्षेत्र के महेशवारा निवासी पार्टनर प्रिंस सिंह ने जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Fate...