ईंट भट्ठा मालिकों ने डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
चंदौली, मई 20 -- चंदौली। चंदौली ईंट निर्माता समिति का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महामंत्री रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भट्ठा मालिकों की रायल्टी जमा होने का प्रमाण पत्र और परमिशन दिखाने के बाद भी ईंट मिट्टी के परिवहन में पुलिस कर्मियों की ओर से अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। यही नहीं जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़कर थाने ले जाया जा रहा है। इससे भट्ठे पर मिट्टी नहीं पहुंच पा रही है। आलम यह है कि भट्ठा बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। कहा कि जिले में 15 मई से लेकर 15 जून तक ही मिट्टी निकल सकती है। उसके बाद बरसात होने पर मिट्टी नहीं निकाली जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल में राजन सिंह, अशोक सिंह, शिव कुमार मौर्य, संतोष तिवारी, कल्लन सिंह, अफजाल अहमद, मनसा यादव आदि भट्ठा मालिक मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.