गंगापार, मार्च 14 -- इलाके के एक ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ से अपने परिवार के साथ आए मजदूर ने शनिवार की दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छत्तीसगढ़ के भांटापारा जिले के बलौत बाजार थाना क्षेत्र के जरौत गांव निवासी 45 वर्षीय चोलाराम पुत्र स्व मगरू अपनी पत्नी यशोदा देवी और बीस वर्षीय बेटी नंद कुमारी के साथ घूरपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करने विगत तीन चार माह पूर्व से आए थे। परिजनों ने बताया कि चोलाराम कभी कभी मानसिक रूप से बीमार हो जाता था। दो दिन पूर्व से वह पागलों जैसी हरकत करने लगा था। शुक्रवार की रात में चाकू लेकर लोगों को भी दौड़ा रहा था। जिसे पकड़ कर बंद किया गया था। शनिवार की दोपहर के समय जब उसकी पत्नी यशोदा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.