बागपत, मई 2 -- बागपत। सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर संतोषपुर गांव के सूखे रजवाहे में भट्ठा मजदूर कृष्ण निवासी नई बस्ती नौरोजपुर गुर्जर मार्ग की हत्या कर शव फेंका गया था। शुक्रवार को शव के फोटो से पहचान होने पर परिजन कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस पर सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए हंंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। दरअसल, गत 27 अप्रैल की दोपहर सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर ​स्थित सूखे रजबहे में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी और शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले थे। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- रजवाहे में अधेड़ का शव मिला 72 घंटे बाद पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार रात कोतवाल...