औरंगाबाद, मई 7 -- बांस से फंदे पर लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस फोटो- 7 मई एयूआर 1 कैप्शन- अंबा, संवाद सूत्र। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव भट्ठा के समीप बांस के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व मजदूरों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत बिंदकी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर बेहटा गांव निवासी मिश्री लाल के 35 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में की गई है। वह पिछले करीब चार महीने से उक्त ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहा था। सुबह शौच के लिए निकले कुछ मजदूरों की नजर शव पर पड़ी। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.