गोंडा, फरवरी 17 -- गोंडा। जिले के मोतीगंज क्षेत्र के मो. सुफियान ब्रिक फील्ड का खान अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर बिना विनियमन शुल्क जमा किए मिट्टी का खनन करके कच्ची ईंटों की पथाई की जा रही थी। खान अधिकारी ने बताया कि ईंट भट्ठा संचालक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर राजस्व क्षति को ट्रेज़री चालान की मूलप्रति खनिज कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कहा कि अगर विनियमन शुल्क तय अवधि में जमा नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.