बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया। मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा के मालिक और मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी कमलेश्वर राजभर ने पुलिस को बताया है कि वह बलेसरा ईट-भठ्ठा पर काम करता था। वहां पर तीन माह से मजदूरी रोका गया था। पीड़ित का कहना है कि मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक उभांव थाना क्षेत्र के मलेरी निवासी विनय यादव तथा मुंशी सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी अशोक यादव ने रस्सी से बांधकर लाठी-डंडा और लोहे के राड से मारपीट कर घायल कर दिया। मजदूर का कहना है कि पिटाई से कान पर चोट लग गया और पैर में मोच आ गयी है। भट्ठा संचालक ने जलाने की धमकी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...