मऊ, मार्च 7 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द स्थित ईंट-भट्ठा के मजदूर ने शुक्रवार की देर रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मजदूर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। झारखंड प्रदेश के थाना लातेहार निवासी 34 वर्षीय सुनील उरांव पुत्र राकेश उरांव कुछ दिनों पूर्व फरसरा खुर्द ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। उसकी दो शादी हुई है, पहली पत्नी संतोषी और दूसरी पत्नी बुदिया उरांव है। दोनों पत्नियों के बीच आए दिन कहा सुनी होती थी। इसको लेकर सुनील उरांव काफी परेशान रहता है। शुक्रवार की शाम भी किसी घरेलू बात को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद वह देर रात ईंट भट्ठे के पास ही स्थित बगीचे में आम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.