ईंट भट्ठा के मजदूरों को किया गया जागरूक
घाटशिला, मई 3 -- पोटका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देश पर माटकु गांव के ईंट भट्ठा के मजदूरों के साथ अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मजदूरों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर ईंट भट्ठा में काम करने वाले सभी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। कभी किसी भी प्रकार की मदद के लिए जरूरत पड़ी तो डालसा द्वारा संचालित माटकु पंचायत सचिवालय के विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करें, मजदूरों को उनका हक दिलाया जायेगा। कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकू माझी, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन, कुरुमीता मुर्मू, बसंती सरदार, राजेश माहली, गौतम सरदार, दुलाल चंद्र मंडल, सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारों की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.