ईंट भट्ठा के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
भागलपुर, मई 15 -- नवगछिया। निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुस्लिम टोला निवासी मो. अस्फाक के सात वर्षीय पुत्र मो. हैदर की गुरुवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ईंट भट्ठा के गड्ढे के पानी में वह दिन के तीन बजे के आसपास गिर गया था। परिजनों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने बच्चे को गड्ढे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर पहुंचाया, जहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपालपुर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत, भट्ठा सीज करने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.