अलीगढ़, जून 10 -- n पुलिस द्वारा की जा रही आरोपियों की गिरफ्तारी को पहचान हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित बरौठा नहर पुल पर सात जून की रात ईंट भट्टा कारोबारी खालिद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उनकी कार में तोड़फोड़ की।जमालपुर निवासी पीड़ित खालिद के अनुसार, वह बुढासी स्थित अपने भट्ठे से कार द्वारा घर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो सवार 8-10 युवकों ने उन्हें रोककर पीटा और कार क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने नकदी व सोने की चैन लूटने का भी आरोप लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।दूसरी ओर, सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट में कार चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। शराब के नशे में कार सवार ने दो-तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, जिससे आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने उसकी पि...