बागपत, मार्च 20 -- दाहा। दोघट कस्बा निवासी ईंट भट्ठा मालिक एवं पूर्व चेयरमैन पति रहस्मय ढंग से लापता हो गए। लापता ईंट भट्ठा मालिक के भतीजे ने दोघट थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। दोघट कस्बे की पूर्व चेयरमैन बबीता के पति एवं ईंट भट्ठा मालिक लोकेंद्र ठेकेदार के भतीजे सुशील कुमार ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि लोकेंद्र ठेकेदार गुरुवार सुबह नो बजे घर से दोघट स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। वहां से वे एक मजदूर की बाइक पर बैठकर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के बायवाला गए। जहां से रोडवेज बस में बैठकर शामली में स्थित अपने दूसरे ईंट ईंट भट्ठे के लिए निकले थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे और न ही वापिस घर पहुंचे। उनका मोबाइल भी घर पर ही रह गया। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि सुशील कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लोकेंद्र...