रांची, जनवरी 27 -- रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में एक आदिवासी परिवार के घर पर अवैध कब्जा की शिकायत की गई है। जरूरतमंद परिवार के मकान पर कब्जा का आरोप शहादुल अंसारी पर लगा है। जिस समय आवास पर कब्जा हुआ, उस समय वृद्ध महिला जौनी मुंडा अपने पुत्र के साथ जीविका के लिए ईंट भट्ठा पर काम करने बिहार गई थी। मामले की जानकारी होने पर समाजसेवी कमलेश राम मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी देकर आवास को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.