रुडकी, मई 3 -- मंगलौर, संवाददाता। ग्राम हथियाथल निवासी एक युवक के साथ पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का देहरादून के अस्पताल में उपचारा चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम हथियाथल निवासी माया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अजय पिछले दो वर्षों से बाहर रहकर ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। आरोप है कि गांव का ही जोनी, उसकी पत्नी और पुत्र पिछले काफी समय से अजय के साथ रंजिश रखते आ रहे हैं और पूर्व में भी कई बार उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुके हैं। शनिवार शाम करीब जब अजय काम से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में जोनी और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर अजय अपनी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.