आगरा, मई 16 -- अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों और अवैध रूप से ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर वाहनों पर कार्रवाई की गई। सूचना पर पटियाली पुलिस कोतवाली की दरियाबगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे दो वाहन सीज कर दिये गए। इस दौरा अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों पर कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर शनिवार को राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बिना विनियमन शुल्क (रॉयल्टी) जमा किए संचालित हो रहे ईंट भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किशनवीर ईंट भट्ठा, निबुआ एवं श्रीराम ईंट भट्ठा, निबुआ, तहसील पटियाली पर संचालित ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को थाना सिढ़पुरा पर ले जाकर सीज कर दिया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जिन ईंट भट्ठा स्वामियों द्वारा आगामी तीन दिवस के भीतर निर्धारित रॉयल्टी जमा नहीं क...