बागपत, फरवरी 27 -- बिनौली। बिजवाड़ा और माखर गांव के जंगल में स्थित शिव बिक्र फील्ड ईंट भट्ठे पर गुरुवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने रायबरेली जिले के खुराहटी गांव एक श्रमिक की मौत हो गयी। श्रमिक भट्टे पर जलाई का काम करने आया हुआ था। उसकी मौत पर साथी श्रमिकों ने कारवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक के बहनोई राजेश पुत्र रामरतन निवासी गांव ठकुराइन के पुरवा जिला रायबरेली ने बताया की आशीष, सूरज, जितेंद्र, संतोष, सुनील सहित करीब 72 लोग बीती 14 फरवरी को भट्टे पर काम करने के लिये आये थे। गुरुवार की शाम देशराज पुत्र रामाधर उम्र 22 वर्ष भट्टा परिसर में खड़ा था उसी दौरान भट्टे का एक युवक ट्रैक्टर से गारा बनाने वाली मशीन लेकर आ रहा था जिसने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसकी जांघ के ऊपर से उतर गया। भट...