बलरामपुर, मार्च 27 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैती कला नेवाजगढ़ गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर पानी के गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालिका गुड़िया उर्फ महक (3) पुत्री राकेश चौहान, निवासी ग्राम नरैना बाबा, थाना धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी की है। उसके परिजन ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। गुरुवार देर शाम वह ईंट पथाई के लिए भट्टे के पास बने पानी के गड्ढे में जा गिरी।काफी देर तक खोजबीन के बाद भी बालिका न मिलने पर परिजन और लोग पानी के गड्ढे की ओर गए, जहां वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.