भदोही, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। गत माह गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किए गए ईट भठ्ठे की कार्रवाई को जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीएम ने कुर्की की कार्रवाई को निरस्त करते हुए ईंट भट्टा और जब्त वाहनों को बहाल करने का आदेश दिया। चार दिन पूर्व दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर निवासी रुद्रपति दूबे समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न मामलों में 13 मार्च को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फुलवरिया स्थित त्रिपति ईंट उद्योग के नाम से संचालित ईट भट्टा, जेसीबी और अन्य वाहनों को जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कुर्क कर लिया था। कुर्की की कार्रवाई के खिलाफ रुद्रपति दूबे ने उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी भदो...