ईंट भट्टा संचालक पर फायरिंग करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सैदपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में ईट भट्ठा संचालक को जान से मारने के लिए फायरिंग करने वाले शातिर बदमाश को उसके घर आनापुर सरैया के पास से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस असलहा बरामद करने जा रही थी। इसी दौरान शातिर बदमाश ने छिपाए गए असलहे से पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व अपने ईंट भट्ठा पर जाने के दौरान संचालक पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई थी लेकिन उसने भागकर गाड़ी में छिपकर अपनी जान बचा ली थी। गोली उसकी गाड़ी में धंस गयी थी। इसके बाद देवकली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से लगायत कई लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.