आगरा, अप्रैल 3 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप बरेला गांव में संचालित ईंट भट्ठा पर शुक्रवार को गर्म ईंटों के बीच दबकर झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर उसे तलाश किया। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे 26 वर्षीय एक युवक को झुलसी हुई अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ मौजूद व्यक्ति हुकुम सिंह ने बताया कि वह बरेला गांव पर संचालित एसकेएस ईंट भट्ठा पर काम करता है। करन भी उसी के साथ काम करता था। शुक्रवार की दोपहर बाद करन दिखाई नहीं दिया तो उसे तलाश किया। इस दौरान वह भट्ठे की गर्म ईंटों के नीचे दबा हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.