किशनगंज, अप्रैल 21 -- पौआखाली। एक संवाददाता नेपाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहे ईंट भट्टों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को व्यापक जांच अभियान चलाया। सुखानी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंची टीम ने भट्टा संचालकों के दस्तावेजों की गहन पड़ताल की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने भट्टों पर संचालित कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और संचालकों से जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा। टीम ने खास तौर पर खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड, आय के स्रोत, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी भट्टा संचालक नियमों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि सामने आने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्...