बागपत, जुलाई 16 -- आजमपुर मुलसम गांव से दो दिनों से लापता दसवीं के छात्र का शव जंगल में एक ईंट भट्ठा के पास पसार में बने गहरे गड्ढे में भरे वर्षा के पानी में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। आजमपुर मुलसम गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा प्रिंस उर्फ छोटू उम्र 18 वर्ष गत 14 जुलाई को घर से सुबह करीब 11 बजे गया था जो देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: ईंट भट्ठे के गड्ढे में मिला दो दिन से लापता दसवीं के छात्र का शव उसकी गांव में खोजबीन की गई तथा रिश्तेदारियों में भी जानकारी कराई गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। बुधवार देर रात्रि ब्रजपाल सिंह निवासी मुलसम ईंट भट्ठा...