औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह सड़क पर पड़ी ईंट के कारण एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। कानपुर सिटी के ईश्वरीगंज सचैड़ी निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र जगनंदन सिंह गुरुवार सुबह अपने भांजे 30 वर्षीय शेर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ बाइक से कानपुर से औरैया आ रहे थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक सुद्दती ग्लोबल स्कूल के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.