गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव में मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बबलू पासवान, ब्रह्मानंद पासवान, ब्रह्मानंद पासवान की पत्नी संगीता देवी, अरविंद पासवान की पत्नी गुड्डी देवी के अलावा राजहरा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि बबलू पासवान, ब्रह्मानंद पासवान और अरविंद पासवान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से भुइयां टोली किसी काम से जा रहे थे। उसी दौरान गांव के अरविंद बहेलिया, छोटू बहेलिया, धर्मेंद्र बहेलिया, बबलू बहेलिया तथा सोनू बहेलिया सहित अन्य लोगों ने मिलकर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे। उस दौरान आरोपित...