औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा। कस्बे के नेविलगंज निवासी सुनील कुमार पुत्र अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच मार्च की शाम करीब सात बजे वह अपने घर के अंदर अखिलेश पुत्र मुलायम सिंह व राजीव पुत्र भारत सिंह निवासी सुभानपुर के साथ बैठा था। आरोप है कि तभी भोले सिंह पुत्र राजवीर, अनुज पुत्र ओमप्रकाश और कम्मोद पुत्र भगवत दयाल निवासी सुभानपुर ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही आरोपियों ने उसे बाहर खींच लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...