ईंट-पत्थर फेंक कर किया घायल
मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला में बाइक से घर आने के दौरान पड़ोसी ने घर की छत से गालियां दी। जब विरोध किया तो ईंट- पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे उसके चोटें आई। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी मंगलनाथ पुत्र चेतराम ने मुकदमा दर्ज कराया कि शाम करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से घर आ रहा था। तभी पड़ोसी सहदेव अपनी छत से गंदी गालियां देने लगा। जब विरोध किया तो छत से ईट फेंकनी शुरू कर दी जो उसके पैर पर लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.