जौनपुर, दिसम्बर 12 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के इनरुआ गांव निवासी अनिल यादव पुत्र रामसूरत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव के ही शशांक यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई हैं। प्रार्थी का कहना है कि विपक्षी उनके दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंकता था। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उनकी पिटाई कर दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.