कानपुर, जनवरी 2 -- चकेरी। रेलबाजार में एक युवक ने आरोप लगाया कि नशेबाज पड़ोसी छत से ईंट-पत्थर उनके घर पर फेंकने लगा। वह और उसकी बहन उसे रोकने पहुंचे तो आरोपित ने मारपीट की और उनकी बहन को छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ित राज ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रेलबाजार के बंगला नंबर 115 जीटी रोड निवासी राज गौतम के अनुसार उनके मकान के सामने रहने वाला सुरेन्द्र कुमार नशे का लती है। वह आए दिन शराब पीकर इलाके में हंगामा करता है। पीड़ित के मकान में ईंट-पत्थर भी चलाता है। पीड़ित राज ने बताया कि बीती 31 दिसंबर की रात को आरेपित शराब पीकर आया और छत पर खड़े होकर मेरे परिवार को बेवजह गाली देने लगा। फिर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए। राज का भाई रोहन और बहन रंजना आरोपित के घर जाकर उसे रोकने छत पर गये तो आरोपित ने मारपीट की। बहन रंजना को छत से नीचे फेंक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.