वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी। ईंट निर्माण के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर वर्चुअल संगोष्ठी में विशेषज्ञों और उद्यमियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को ईंट निर्माता परिषद (वाराणसी) और एलायंस फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकोनॉमी (एईईई) ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारत में ऊर्जा दक्ष ईंट निर्माण : अनुभव, नवाचार और भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई। नदेसर स्थित परिषद के कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपन्न कार्यक्रम में ईंट निर्माता और उद्यमी जुटे। मुख्य अतिथि ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के निदेशक श्याम सुंदर नई दिल्ली से ऑनलाइन शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि एमएसएमई के निदेशक एलबीएस यादव ने प्रयागराज से उपस्थिति दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- यूपी बनेगा बायोएनर्जी राजधानी, आईबीईटी एक्सपो की तैयारियां तेज ईंट निर्माता परिषद (वाराणसी) के अध्यक्...