दरभंगा, मार्च 2 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में रविवार अलसुबह आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में अधेड़ अब्दुल सलाम (50) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल लिया है। दंगा निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, महादलित टोला निवासी मनीष राम की ईंट शनिवार रात किसी ने चुरा ली थी। रविवार सुबह मनीष अपने घर के पास खड़े होकर इसी बात को लेकर अनाप-शनाप बोल रहा था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे रोकना चाहा। इससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही अब्दुल अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.