महाराजगंज, मार्च 13 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम कुंवारी सती टोला पकड़ीहवां में ईंट के विवाद में एक शख्स ने अपनी ही भाभी के साथ मारपीट कर ली। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम कुंवारी सती टोला पकड़ीहवां निवासिनी निशा ने बताया है कि ईंट के विवाद में उसके देवर ने उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके देवर हरिओम निवासी ग्राम कुंवारी सती टोला पकड़ीहवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.